News & Updates

Explore our latest announcements, school events, and student achievements.

आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी का वार्षिक उत्सव सम्पन्न

आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी का वार्षिक उत्सव सम्पन्न

आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी का वार्षिक उत्सव सम्पन्न


तारीख: 18-01-2026

स्थान: ADSA लाल सागर


आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी, लाल सागर में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह जी जेतावत, कुलपति – कृषि विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. निर्मल गहलोत, एम.पी. सिंह जी भाटी, अर्जुन सिंह जी राठौड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


कार्यक्रम में अकादमी के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अकादमी के निदेशक :- रुपेन्द्र सिंह उदावत के नेतृत्व में आयोजित इस वार्षिक उत्सव को सफल बनाने में जितेन्द्र सिंह भाटी, महताब सिंह भाटी ,करण सिंह, कुलदीप जी प्रजापत, किशन कुमार जी एवं बाबू लाल जी गहलोत सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों द्वारा अनुशासन, खेल कौशल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने अकादमी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी युवाओं को खेल एवं रक्षा क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रही है।


कार्यक्रम के अंत में अकादमी परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Brig. Pratap Singh ,12 Crops (ARMY OFFICER) , श्रीमान अवनीश जी भटनागर (अखिल भारतीय  उपाध्यक्ष  , विद्या भारती ) , श्रीमान महेंद्र कुमार जी दवे ( प्रान्त सचिव - जोधपुर प्रान्त ,विद्या भारती)

Brig. Pratap Singh ,12 Crops (ARMY OFFICER) , श्रीमान अवनीश जी भटनागर (अखिल भारतीय उपाध्यक्ष , विद्या भारती ) , श्रीमान महेंद्र कुमार जी दवे ( प्रान्त सचिव - जोधपुर प्रान्त ,विद्या भारती)

आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी में प्रेरणादायी व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी में आज एक विशेष प्रेरणादायी व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर प्रताप सिंह (12 कोर, भारतीय सेना), श्रीमान अवनीश जी भटनागर (अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, विद्या भारती) एवं श्रीमान महेंद्र कुमार जी दवे (प्रान्त सचिव, जोधपुर प्रान्त, विद्या भारती) ने अकादमी का दौरा किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, राष्ट्रसेवा, परिश्रम, नेतृत्व क्षमता एवं चरित्र निर्माण पर अपने विचार साझा किए। ब्रिगेडियर प्रताप सिंह ने सैन्य जीवन के अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। वहीं विद्या भारती के पदाधिकारियों ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में अकादमी प्रशासन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों ने इस प्रेरणादायी व्याख्यान से उत्साह और नई ऊर्जा प्राप्त की।

NDA 2026: इंटरव्यू तक पहुंचने के लिए लिखित परीक्षा कैसे निकालें? ये रहा प्लान

NDA 2026: इंटरव्यू तक पहुंचने के लिए लिखित परीक्षा कैसे निकालें? ये रहा प्लान

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होंगे कुल 1800 अंक

परीक्षा के 3 स्टेज, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू व मेडिकल

लिखित परीक्षा

पेपर-1: गणित - 300 अंक

पेपर-2: जनरल एबिलिटी टेस्ट(GAT)-600 अंक

SSB इंटरव्यू इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट 900 अंक

मेडिकल परीक्षा

उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस

का आकलन किया जाता है।

पेपर-2: जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) का वेटेज

पार्ट-A: इंग्लिश 200 अंक

पार्ट-B: जनरल नॉलेज 400 अंक

जनरल नॉलेज में 6 विषय

  1. विषय सवाल अंक
  2. फिजिक्स 25 100
  3. केमिस्ट्री 15 60
  4. जनरल साइंस 10 40
  5. इतिहास 20 80
  6. भूगोल 20 80
  7. करेंट अफेयर्स 10 40